सोशल मीडिया पर आपने छोटे बच्चों के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। जिसमें वह कोई ना कोई ऐसी चीज करते हुए दिखाई दे जाते हैं, जिस वजह से वीडियो वायरल हो जाती है। साथ ही आपमें से हर कोई इंटरनेट पर जानवरों के भी वीडियो देखते होंगे, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ जाती होगी। इस समय सोशल मीडिया पर एक छोटा बच्चा और बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस 15 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देखते हैं कि क्यूट सा बच्चा फर्श पर बैठा हुआ है। उसी के पास में एक बिल्ली भी बैठी हुई है। बच्चा का हाथ किसी सफेद चीज से सना हुआ है, शायद आटा हो। इसी बीच एक महिला की पीछे से आवाज आती है जिसमें वह इस बच्चे से अंग्रजी में पूछ रही होती है कि ये आपने क्या किया? बच्चा तुरंत में बिल्ली की तरफ उंगली कर देता है।
बच्चा और बिल्ली दोनों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप
मानो वह यह कहना चाह रहा हो कि ये मैंने नहीं इस बिल्ली ने किया है। बिल्ली बच्चे से भी ज्यादा तेज निकलती है। वह तुरंत अपना एक अगला वाला पैर उठाकर बच्चे की तरफ इशारा कर देती है। मानो वह यह कहना चाह रही हो कि ये मैंने नहीं इसने ही किया है। जैसे ही बिल्ली बच्चे की तरफ अपना एक पैर उठाती है। बच्चे के चेहरे पर क्यूट सी मुस्कान आ जाती है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'आटा गिराने पर बच्चा और बिल्ली एक दूसरे पर ब्लेम डाल रहे हैं। कितनी प्यारी वीडियो है।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "बच्चा और बिल्ली blame कर रहे थे और आटा पीछे से चुपचाप कह रहा मैं तो बस ग्रेविटी फॉलो कर रहा था भाई", दूसरे यूजर ने लिखा: " वाह , बच्चे और बिल्ली की मासूमियत देखकर हंसी ही आ जाती है। सच में , ये पल छोटे लेकिन बेहद प्यारे और यादगार होते हैं।"
तीसरे यूजर ने लिखा: "हाहा, कितनी मजेदार और प्यारी वीडियो है! बच्चा और बिल्ली एक-दूसरे पर ब्लेम डाल रहे हैं। ये मासूमियत और नटखटपन देखकर दिल खिल उठता है। सच में, छोटे-छोटे पल ऐसे होते हैं जो हंसी और खुशियां बांटते हैं।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
