VIDEO: भारतीय पायलट की बहादुरी को इजरायली इंफ्लुएंसर ने किया सलाम, बोलीं- 'हम ये कभी नहीं भूलेंगे...'

फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 की घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मछार को लेकर इजरायली इंफ्लुएंसर तालिया योसफ का वीडियो वायरल है। उन्होंने पायलट के साहस के लिए धन्यवाद दिया।

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक घटना हुई और कैप्टन स्मित मछार घायल हो गए। विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा। इसके बाद यात्रियों, क्रू और विमान में मौजूद अन्य पायलटों की मदद से स्थिति को संभाला गया और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। इस घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इजरायल के अधिकारियों और नेताओं ने भी उनके साहस की सार्वजनिक रूप से तारीफ की है। इजरायल के भारत में राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि उनके साहस को सम्मानित किया जाएगा।

smit machchhar israeli influencer thank you viral video

भारतीय पायलट स्मित मछार के लिए इजरायली इंफ्लुएंसर का VIDEO वायरल (Instagram/@itstalia___)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

इजरायली इंफ्लुएंसर का Video वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर इजरायल की एक क्रिएटर का वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वह भारतीय पायलट को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह लोगों से स्मित मछार के बारे में जानने और उनकी बहादुरी को याद रखने की अपील करती हैं। उनका कहना है कि इस घटना में स्मित मछार ने बेहद मुश्किल परिस्थिति का सामना किया। वीडियो में वह पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी करती हैं और उनके साहस के लिए धन्यवाद देती हैं।

End of Feed