उबलते सूप में डाल दिया स्मार्ट फोन, चीन में हो रहे इस अनोखे ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का Video हुआ वायरल

स्मार्टफोन को खौलते गर्म सूप में डुबोकर पानी से धोया गया। हैरान करने वाले इस ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें स्मार्टफोन की मजबूती की जांच की जा रही है। इस अनोखे टेस्ट के वीडियो को जिसने भी देखा वह सोच में पड़ गया कि भला ऐसे भी किसी फोन की मजबूती की जांच होती है क्या? इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला उबलते हुए सूप में स्मार्टफोन को डालकर उसकी ड्यूरेबिलिटी चेक कर रही है।

Smartphone durability test viral video

स्मार्टफोन ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो हुआ वायरल (X/@XueJia24682)

स्मार्टफोन को गर्म सूप में डालकर किया चेक

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि महिला खौलते हुए गर्म सूप में स्मार्टफोन को डुबोकर उसकी मजबूती जांची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि गर्म सूप में डालने और बाद में साफ पानी से धोने के बावजूद फोन एकदम ठीक से काम करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्मार्टफोन को एक बर्तन में रखे खौलते हुए गर्म सूप में डुबोया जाता है। सूप में फोन को कुछ देर रखने के बाद उसे बाहर निकाला जाता है। इसके बाद फोन को साफ पानी से धोया जाता है, ताकि उसके ऊपर लगा सूप साफ हो सके।

End of Feed