VIDEO: बिजली से भी तेज उंगलियां! 6 साल की बच्ची ने महज 4.27 सेकंड में कर दिया रुबिक क्यूब सॉल्व, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Viral Video: चीन की 6 वर्षीय एक बच्ची ने महिलाओं की श्रेणी में रुबिक्स क्यूब सुलझाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मासूम ने महज 4.27 सेकंड में पजल सो सॉल्व कर दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बच्ची ने केवल तीन दिनों के भीतर दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन एक से बढ़कर एक अजूबे (Talent Video) देखने को मिलते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधर भी घबरा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस 6 साल की बच्ची की कलाबाजी देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। जहां आम लोग रुबिक्स क्यूब के रंगों को मिलाने में घंटों लगा देते हैं या हार मान लेते हैं। वहीं, इस नन्ही परी ने महज 4.27 सेकंड में पूरा क्यूब सॉल्व करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

End of Feed