समंदर बना खून का दरिया! 700 से ज्यादा व्हेल और डॉल्फिन का कत्ल, फैरो आइलैंड्स का खौफनाक सच

Faroe Islands Dolphin Slaughter: डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र फैरो आइलैंड्स में 'ग्रिंडाड्रेप' नामक पारंपरिक प्रथा के तहत 700 से अधिक पायलट व्हेल और डॉल्फिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे समुद्र का पानी खून से लाल हो गया।

Faroe Islands Dolphin Slaughter: यूरोप के उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में स्थित फैरो आइलैंड्स से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थानीय परंपरा के तहत आयोजित सामूहिक शिकार के दौरान 700 से अधिक व्हेल और डॉल्फिन को मार दिया गया। इस घटना के बाद समुद्र तट का बड़ा हिस्सा खून से लाल दिखाई देने लगा। इस दृश्य ने दुनिया भर में पशु अधिकार संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

Faroe Islands dolphin slaughter

परंपरा के नाम पर 700 से ज्यादा बेगुनाह व्हेल और डॉल्फ़िन का बेरहम कत्लेआ

कैसे हुआ नरसंहार?

पर्यावरण संरक्षण संगठन 'सी शेफर्ड' (Sea Shepherd) के अनुसार, स्कॉटलैंड से करीब 200 मील उत्तर में स्थित इस द्वीप पर बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर यह शिकार अभियान चलाया गया। सी शेफर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय शिकारियों ने नावों की मदद से 'अटलांटिक व्हाइट-साइडेड डॉल्फिन' और 'लॉन्ग-फिन्ड पायलट व्हेल' (Grindadrap Whale Hunt 2026) को घेरकर उथले पानी और तट की तरफ धकेल दिया। इसके बाद हुक और चाकुओं की मदद से उन्हें किनारे पर खींचकर काट डाला गया। इस खौफनाक मंजर को देखने के लिए तट पर बच्चों समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शिकार में 402 पायलट व्हेल और करीब 300 डॉल्फिन मारी गईं।

End of Feed