VIDEO: स्कूल का पंखा ही खोल लाया स्कूली छात्र, पकड़ लिया तो दिया मजेदार जवाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2024, 09:11 AM IST

Today Funny Video: वीडियो में देखेंगे कि स्कूली छात्र अपनी क्लास का पंखा खोलकर ही घर पहुंच गया। अब छात्र से सवाल पूछा तो उसने भी बड़ा गजब का जवाब दिया जो खूब हंसाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्लास का पंखा ही खोल लिया
  • घर लेकर पहुंच गया छात्र
  • पूछा तो मिला मजेदार जवाब

Today Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार है। मगर इनमें भी कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि सचमुच चौंक जाते हैं। देखकर हंसी भी बहुत आती है कि कभी ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक स्कूली छात्र क्लास से पंखा खोलकर घर ले आया। छात्र जब पंखा घर ले जा रहा था तभी किसी शख्स ने उसे रोका और स्कूल का पंखा ले जाने पर सवाल पूछा। इसके जवाब में छात्र ने जो कुछ कहा सुनकर बहुत हंसी आने वाली है। वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

स्कूल का पंखा घर ले गया

शुरुआत से वीडियो देखेंगे तो आपको इसमें एक सरकारी स्कूल नजर आएगा। छात्र के हाथ में पंखा है जो स्कूल से घर की तरफ जा रहा है। छात्र थोड़ी दूर ही निकला था कि तभी एक शख्स की उसपर नजर पड़ी। उसने छात्र को रोका और पंखे से जुड़ा सवाल पूछा। छात्र से पूछा गया कि वो पंखा कहां से लाया है। इसपर लड़के ने कहा कि वो स्कूल से पंखा लेकर घर जा रहा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सबसे ज्यादा हंसी आती है।

End of Feed