Sanp Ka Video: कोबरा के सिर के ऊपर बैठकर नाचने लगा चूहा, देखते ही कहेंगे असली मुकद्दर का सिकंदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 10:43 AM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चूहा किंग कोबरा के सिर पर बैठा है। वो उसके सिर पर ऐसे डांस करता है मानो उसे बिल्कुल भी डर ना हो। सांप को हल्के में ले रहे चूहे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।

Sanp Ka Video: सबसे खतरनाक जीवों की बात होती है तब किंग कोबरा का नाम दिमाग में जरूर आता है। कोबरा सचमुच इतना जहरीला नाग है कि एक बार डस ले तो बचना मुश्किल होता है। शिकार सामने पड़ जाए तो तुरंत उसे मुंह का निवाला बना लेता है। मगर क्या हो जब ऐसा ही शिकार कोबरा के सिर पर बैठकर नाचने लग जाए। कोबरा चाहकर भी उसका कुछ ना बिगाड़ पाए। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल है जिसे जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा।

Trending Video

किंग कोबरा और चूहे का ये वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo/X-Shikhar_India)

कोबरा से नही डरा चूहा

वीडियो दरअसल एक चूहे से जुड़ा है जो किंग कोबरा के फन के ऊपर बैठा है। सांप उसका शिकार करने की पूरी कोशिश करता है, मगर आखिर तक कुछ बिगाड़ नहीं पाया। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि चूहा कोबरा के ऊपर बैठा है। सांप उसे नीचे उतारने की नाकाम कोशिश करता है। मगर चूहा अच्छी तरह जानता है सांप के सिर उतरना मतलब जिंदगी खत्म हो जाना। चूहा यूं सांप के सिर पर बैठा नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखते ही आप चूहे को मुकद्दर का सिकंदर कहेंगे।

End of Feed