सुपरबाइक पर ठाट से बैठा दिखा भारी-भरकम सेंट बर्नार्ड, जिसने भी देखा आंखें खुली की खुली रह गईं, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाइक राइड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपनी बाइक की फ्यूल टैंक पर किसी छोटे-मोटे पेट को नहीं, बल्कि करीब 80 किलो वजन वाले जायंट 'सेंट बर्नार्ड' नस्ल के कुत्ते को बैठाकर राइड पर निकला है।

Viral Video: अक्सर डॉग पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि जब वे बाहर घूमने निकलें, तो अपने प्यारे चार पैरों वाले साथी को कहां और कैसे ले जाएं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि अगर इरादा पक्का हो, तो वजन और साइज सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त सड़क पर एक शख्स बड़े मजे से मोटरसाइकिल चला रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बाइक की फ्यूल टैंक पर एक विशालकाय सेंट बर्नार्ड नस्ल का कुत्ता बड़े आराम से बैठा हुआ है।

End of Feed