VIDEO: खाना-पीना छोड़ो, पहले छत बचाओ! शादी में अचानक गिरे ओले, तो कुर्सियों पर छत टिकाने लगे गेस्ट

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक शादी समारोह उस समय अचानक किसी एक्शन फिल्म के सीन में बदल गया, जब भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण मैरिज वेन्यू की छत पर भारी मात्रा में पानी और ओले जमा हो गए।

Viral Video: शादी-ब्याह का माहौल हो, सब दुल्हन और दूल्हे के जश्न में डूबे हों और अचानक आसमान से आफत बरस पड़े तो क्या होगा? अमूमन ऐसे मौकों पर भगदड़ मच जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए एक वेडिंग फंक्शन में जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल, सिडनी (न्यू साउथ वेल्स) में 3 अक्टूबर को एक शानदार शादी (Wedding Video) का आयोजन चल रहा था। मेहमान स्वादिष्ट खाने और संगीत का लुत्फ उठा रहे थे। तभी बाहर मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया और तेज ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

End of Feed