Viral Video: VVIP एंट्री और बाउंसर्स का घेरा... रोबोट ने किया सैंडविच दुकान का उद्घाटन, महाकाल के भजनों पर किया डांस

Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नई सैंडविच शॉप के उद्घाटन समारोह में एक ह्यूमनॉइड रोबोट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। रोबोट बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों और बॉडीगार्ड्स के घेरे में रेड कार्पेट पर चलकर पहुंचा।

Viral Video: धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी उज्जैन से एक बेहद अनोखा और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। आमतौर पर किसी दुकान या आउटलेट का उद्घाटन नेता, अभिनेता या शहर की जानी-मानी हस्तियां करती हैं। लेकिन, उज्जैन में एक नई सैंडविच दुकान के उद्घाटन के लिए किसी इंसान को नहीं, बल्कि एक आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट (Robot Video) को बुलाया गया। उस रोबोट को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है।

End of Feed