Viral Video: रोड रोलर का अचानक निकला पहिया, बाइक सवार ने फिल्मी स्टाइल में बचाई अपनी जान

Viral Video: पहाड़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक रोड रोलर का अचानक पहिया निकला, जिसमें एक बाइक सवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे इतने खतरनाक होते हैं, जिनपर कई तरह के सवाल उठ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में पहाड़ी इलाके में एक रोड रोलर का अचानक पहिया निकल जाता है। तभी एक बाइक सवार भी वहां पहुंच जाता है। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed