Viral Video: छठ महापर्व से पहले महंगाई की मार! नहाय-खाय पर 'वीआईपी' हुआ कद्दू, 250 रुपए किलो पहुंचा दाम

Viral Video: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। परंपरा के अनुसार इस दिन कद्दू-भात का विशेष प्रसाद बनता है, जिसके चलते बिहार की मंडियों में कद्दू की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मंडी वीडियो में व्लॉगर के सवाल पर दुकानदार कद्दू के दाम 100 से 120 रुपये किलो और बड़े आकार के हिसाब से 150 से 250 रुपये प्रति पीस तक बताते नजर आ रहे हैं।

Viral Video: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर 2026 से 'नहाय-खाय' के पावन अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है। लेकिन, महापर्व की शुरुआत के साथ ही बिहार की सब्जी मंडियों में एक ऐसी हलचल देखने को मिल रही है, जिसने आम खरीदारों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक के होश उड़ा दिए हैं। आम दिनों में 20 से 30 रुपये किलो के भाव से बेहद आसानी से मिलने वाला कद्दू छठ के मौके पर किसी 'लग्जरी आइटम' जैसा महंगा हो गया है। मंडी में कद्दू के आसमान छूते दामों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की दुकानदारों के साथ हुई बातचीत लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।

End of Feed