नकाब लगाया तो हेलमेट क्यों नहीं...ट्रैफिक पुलिस वाले ने छात्राओं को सिखाया अनोखा सबक, देखें Viral Video

Viral Video: सड़क पर बिना हेलमेट स्कूटी चला रही दो छात्राओं को जब ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने रोका, तो चालान काटने के बजाय उन्होंने एक अभिभावक की तरह उन्हें समझाना शुरू किया। अधिकारी ने बड़े ही प्यार से छात्राओं को सुरक्षा और परिवार की जिम्मेदारियों का अहसास कराया और उनसे भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनने का वादा लिया।

Viral Video: सड़क सुरक्षा को लेकर अक्सर कड़े नियम और भारी-भरकम चालान की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बिना हेलमेट स्कूटी चला रही दो छात्राओं को बेहद प्यार और आत्मीयता से समझाते नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखने के बाद लोग पुलिस अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed