ड्यूटी पर सख्त लेकिन बेटी के सामने पिघल गए पापा, बिटिया रानी को विदा करते वक्त भावुक हुए पुलिस अधिकारी का Video वायरल

बेटी को ट्रेन से विदा करते खाकी वर्दी वाले पिता का भावुक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है। पिता का प्यार और बेटी से बिछड़ने का पल लोगों का दिल छू रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बिना कुछ कहे सीधे दिल तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसमें एक पुलिस अधिकारी अपनी बेटी को ट्रेन में विदा करते दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी में ड्यूटी पर तैनात यह पिता बेटी को जाते हुए जिस तरह प्यार से देख रहे हैं, उसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

police officer father came to railway station to see off his daughter emotional viral video

बेटी को विदा करते पुलिसकर्मी पिता हो गए भावुक (X/@yajnshri)

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो करीब 20 सेकंड का है, लेकिन इसमें पिता और बेटी के रिश्ते को देख यकीनन आपकी आखें भी भर आएंगी। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

End of Feed