Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, एक जवान ने ट्रेनिंग पूरी होते ही हेलीकॉप्टर के सामने घुटने पर बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है कि इस अनोख प्रपोजल की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
अनोखे अंदाज में किया प्यार का इजहार
ये भी पढ़ें - Viral Video: गोली की रफ्तार से साइकिल चला रहा था शख्स, सड़क पर मचाया ऐसा तूफान देखकर दंग रह गए लोग
ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोग अलग-अलग अंदाज में प्यार का इजहार करते हैं। इस पल को यादगार बनाने के लिए तो कुछ लोग काफी अनोखे कदम भी उठाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक पायलट अपने प्यार का इजहार कर रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही ऑर्मी ऑफिसर की ट्रेनिंग पूरी हुई जवान ने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी प्रेमिका को बुलाया और वहीं घुटने पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया। यहां आपको बता दें कि इस ऑफिसर का नाम भारत भारद्वाज है और उनकी प्रेमिका का नाम आरुषि है। इन दोनों के बीच जिस तरह का माहौल बना उसने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...
जवान का प्रपोजल वायरल
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर उत्साहित हो गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
