VIDEO: 'क्या हो गया है लोगों की बुद्धि को आजकल', खड़ी ट्रक के नीचे से बाइक लेकर निकलते दिखे लोग

जाम में फंसने से बचने के लिए या फिर जल्दीबाजी में लोग बिना सोचे-समझे अक्सर शॉर्टकट रास्तों को अपना लेते हैं। मगर वे यह नहीं देखते कि उनकी यह हरकत कितनी खतरनाक है।

आजकल लोगों में कॉमन सेंस और सिविक सेंस नाम की चीज कहां गायब होती जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जो भारत के लोगों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े करते हैं। हाल में ही मनाली का एक वीडियो (Video) वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि एक सार्वजनिक स्थान पर लोगों की सुविधा के लिए लगे चार्जिंग प्वाइंट को लोगों ने कूड़ेदान बनाकर रख दिया है। एक बार फिर से एक और वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक खड़ी ट्रक के अंदर से लोग अपनी बाइक लेकर निकल रहे हैं।

End of Feed