Pathaan Movie Review: सोशल मीडिया पर भी पठान को लेकर माहौल गर्म, देखें लोगों का धांसू रिएक्शन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 25, 2023, 03:46 PM IST

Pathaan Movie Review: सिनेमाघरों में पठान मूवी रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग अपने-अपने अंदाज में रिव्यू दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की मूवी पठान सिनेमाघरों में रिलीज
  • फिल्म को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस
  • सोशल मीडिया पर किसी ने बताया हिट, तो किसी ने कहा बकवास

Pathaan Movie Review on Social Media: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। कई जगहों पर तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही। लिहाजा, माना जा रहा है कि फिल्म सुपर हिट होगी और पहले दिन कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। हालांकि, कुछ जगहों पर फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर भी पठान मूवी को लेकर माहौल गर्म है। कुछ लोग फिल्म को पैसा वसूल बता रहे हैं, तो कुछ लोग ब्लॉकबस्टर कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग फिल्म को बकवास भी बता रहे हैं। तो आइए, देखते हैं सोशल मीडिया पर लोग किस तरह का रिव्यू दे रहे हैं।

Pathaan

पठान मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्म

गौरतलब है कि पठान मूवी को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी बवाल मच रहा है। सोशल मीडिया पर boycott pathan movie भी ट्रेंड कर रहा था। कुछ लोग बेशर्म रंग गाने में भगवा ड्रेस को लेकर आपत्ति जता रहे थे।

End of Feed