संगीत का जादू! ‘कल हो ना हो’ की धुन सुनते ही म्यूजीशियन के आसपास जमा हो गईं भेड़ें

संगीत की ताकत कितनी खास होती है। उसकी एक झलक आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकती है। जहां एक संगीतकार ने अपने वाद्य यंत्र से धुन छेड़ी तो उसे सुनने के लिए मैदान में चर रही भेड़ें एक जगह इकट्ठा हो गईं।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों के दिलों को बहुत ही सुकून देते हैं। हाल में एक ऐसा ही सुकून भरा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक म्यूजिशियन पहाड़ों के बीच बैठकर बॉलीवुड का मशहूर गाना 'कल हो ना हो' की धुन बजा रहा है। जैसे ही वह म्यूजिशियन अपनी धुन शुरू करता है, वैसे ही वहां पर एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिलता है।

संगीत की धुन पर मदमस्त हो गईं भेड़ें

संगीत की धुन पर मदमस्त हो गईं भेड़ें (Instagram/@_sagarhayat_)

पाकिस्तानी संगीतकार का वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को पाकिस्तानी संगीतकार सागर हयात ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें वह पहाड़ों के बीच एक चट्टान पर बैठे पारंपरिक वाद्य यंत्र रुबाब बजा रहे हैं। वीडियो में पीछे बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ नजर आ रहे हैं। आसपास घास के मैदान में भेड़ें और बकरियां चरती दिख रही हैं।

End of Feed