Ajab-Gajab: शख्स को बाथरूम से ही इश्क हो गया, दुल्हन की तरह सजा दी टॉयलेट सीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2025, 10:23 AM IST

Ajab-Gajab Viral Video: वायरल वीडियो के पाकिस्तान का होने का दावा किया गया है। बताया गया कि कराची में एक शख्स को अपने बाथरूम से इतना प्रेम हुआ कि उसने टॉयलेट सीट तक को दुल्हन की तरह सजा दिया।

Ajab-Gajab Viral Video: पाकिस्तान से जुड़ा एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक शख्स ने टॉयलेट सीट सहित पूरे बाथरूम को दुल्हन की तरह सजा दिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां लोग इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कराची में एक शख्स ने अपने बाथरूम को इस कदर सजाया कि वह किसी दुल्हन के श्रृंगार से कम नहीं लगता। टॉयलेट सीट को फूलों, चमकीले कपड़ों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

Pakistan Viral Video

शख्स ने बाथरूम को कुछ इस तरह सजाया है मानो नई नवेली दुल्हन का कमरा हो। (Photo/Twitter)

दुल्हन बनी टॉयलेट सीट

दीवारों पर दिल के आकार के स्टिकर्स और रोमांटिक संदेश लिखे गए। शख्स ने बाथरूम में एक छोटा सा मंच भी बनाया, जहां टॉयलेट सीट को 'दुल्हन' की तरह पेश किया गया। उसने इस सजावट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शख्स को बाथरूम की साफ-सफाई और सजावट से अजीब सा लगाव है। उसने बताया कि वह अपने बाथरूम को घर का सबसे खास हिस्सा मानता है और इसे 'प्यार का प्रतीक' बनाना चाहता था।

End of Feed