Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर भारत के लोग भड़क गए हैं। क्योंकि, एक पाकिस्तानी (Pakistan Viral Video) ने भारत के लोगों के कलर पर टोंट मारा और वह ट्रोल हो गया। आइए, जानते हैं पूरा मामला?
पाकिस्तानी शख्स का अजीबोगरीब कमेंट (तस्वीर साभार- @iamkarlrock)
ये भी पढ़ें - महीनों तक परिवार का हिस्सा बनी हिरणी, जब आया विदाई का समय तो पूरे गांव की आंखें हुई नम; देखें दिल छू लेने वाला Video
रंग को लेकर टिप्पणी
वीडियो देखकर आप भी जरूर भड़क गए होंगे। हर भारतीय को इस पर गुस्सा आ सकता है। आलम ये है कि लोग इस शख्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'iamkarlrock ' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना नहीं नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
