Yoga Guru Baba Ramdev on Pakistan: पाकिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही पड़ोसी मुल्क के टुकड़े होने वाले हैं। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2023) पर उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के कैंपस में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उन्होंने यह भी बताया कि बलूचिस्तान, पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) और पंजाब प्रांत अलग राष्ट्र बनेंगे। पाकिस्तान अदना सा देश रह जाएगा।
यही नहीं, उन्होंने रामचरितमानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी सियासी बहस के मुद्दे पर बताया कि फिलहाल हमारे देश में रिलीजियस टेररिज्म (धार्मिक आतंकवाद) चल रहा है, जिसका मकसद सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है। हमें ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करना चाहिए।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
