EYE TEST: तस्वीर में छिपी है एक अनोखी इमोजी, दम है तो ढूंढकर दिखाओ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 3, 2024, 01:24 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में ढेरों इमोजी हैं, मगर इनमें एक इमोजी सबसे अलग है। नेटिजन्स को उसी इमोजी को खोजने का चैलेंज मिला है।

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां नजरों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। इन तस्वीरों में कुछ ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने की कोशिश से नजर के साथ दिमाग की भी अच्छी कसरत होती है। इंटरनेट पर अभी एक ऐसी ही तस्वीर खूब शेयर की जा रही है जिसे नेटिजन्स को हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में ढेरों इमोजी नजर आती हैं, मगर इनमें सिर्फ एक इमोजी सबसे अलग है।

होगा दिमाग का टेस्ट

वायरल तस्वीर में देखेंगे कि इसमें सभी इमोजी उदास नजर आती है। मगर इनमें भी एक इमोजी और भी ज्यादा उदास है। आपको उसी सबसे ज्यादा उदास इमोजी को ढूंढकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले आप उस खास इमोजी का खोजना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको उस इमोजी को खोजने के लिए सिर्फ बीस सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में उस इमोजी को खोज लिया तो नजरों का सिकंदर मान लेंगे।

End of Feed