Brain Test: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन और ब्रेन टेस्ट चैलेंज देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ चैलेंज ऐसे होते हैं, जिन्हें सॉल्व करते-करते लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। यहां तक कि जो लोग अपने आपको होशियार नंबर 1 मानते हैं, उनको भी ऐसे चैलेंज को सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। वहीं कुछ लोग तो बेहद ही आसानी से और बहुत ही कम टाइम में ऑप्टिकल इल्यूजन और ब्रेन टेस्ट चैलेंज सॉल्व कर देते हैं।
जीनियस लोगों के लिए है यह चैलेंज
इसी क्रम में हम आपके लिए एक बेहद ही अनोखा और सबसे अलग ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं। यह चैलेंज ऐसा है, जो देखने में तो बहुत ही ज्यादा आसान है। हालांकि, इसे सॉल्व करने के लिए आपको अपना दिमाग काफी ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस चैलेंज को पूरा करने में आपको अपने नजर की शक्ति भी परखनी पड़ेगी। यह चैलेंज गणित के अंकों से जुड़ा है। तो चलिए देखते हैं कि आप इस चैलेंज को सॉल्व कर पाते हैं या नहीं।
4 सेकंड के टाइम में पूरा करना है चैलेंज
आपको तस्वीर में ढेर सारे गणित के अंक 32 दिखाई दे रहे होंगे। आपको बता दें कि इन अंकों के बीच कहीं न कहीं गणित का अंक 23 भी छिपा हुआ है। हालांकि, देखने में दोनों एक जैसे ही हैं। इस कारण लोगों को 23 और 32 में ज्यादा फर्क नहीं पता चल रहा है। आपको बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास मात्र 4 सेकंड का ही टाइम है। अगर आप इस 4 सेकंड के टाइम में चैलेंज पूरा करके दिखा देंगे तो आप जीनियस लोगों की कतार में शामिल हो जाएंगे।

ऑप्टिकल इल्यूजन रिजल्ट (फोटो साभार- टाइम्स नाउ डिजिटल)
क्या हुआ आपको अब तक तस्वीर में छिपा हुआ 23 दिखाई नहीं दे पाया है? अगर आप अभी तक चैलेंज पूरा नहीं कर पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, हमने आपके लिए एक और तस्वीर डाला है। जिसमें नीले रंग में आप 23 लिखा हुआ देख सकते हैं।
