Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें आते ही छा जाती हैं और नेटिजन्स को भी खूब भाती है। मगर इनमें भी दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपा होता है, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। हालांकि छिपे रहस्यों को खोजने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक खास रहस्य छिपा है।
तस्वीर में कहीं पर छिपकर बैठा है कबूतर। (Photo- Twitter)
कबूतरों के बीच छिपा है बिल्ली
सामने आई तस्वीर में हर तरफ कबूतर बैठे हुए नजर आते हैं। इसमें दर्जनों की तादाद में कबूतर एक-दूसरे के बराबर में बैठे हैं। मगर इन्हीं कबूतरों की भीड़ में एक बिल्ली भी चुपचाप बैठी है। मगर उस बिल्ली को खोजना किसी के लिए आसान नहीं होगा। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको बताना है कि तस्वीर में बिल्ली आखिर कहां छिपी बैठी है। हालांकि इससे पहले बिल्ली को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर खोज लिया तो चैंपियन मान लेंगे, मगर नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं देख लीजिए।
यहां देखिए छिपी है बिल्ली
देख लिया ना बिल्ली तस्वीर में ऐसी जगह छिपकर बैठी है जिसे खोजना वाकई आसान काम नहीं था। अगर आपने दस सेकंड में बिल्ली को खोज लिया है तो वाकई आप चैंपियन हैं।
