वायरल न्यूज़

Video: कभी अंदर से देखी है भारतीय पनडुब्बी, आज देखकर हिल जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 10, 2024, 09:25 AM IST

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें भारतीय पनडुब्बी आईएनएस कुर्सुरा (म्यूजियम) के अंदर का नजारा दिखाया गया है। अंदर से भारतीय पनडुब्बी देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा।

Image

पनडुब्बी के अंदर का नजारा देखकर चौंक जाएंगे। (Photo- Instagram)

Viral Video: समुद्र में किसी भी देश को ताकत देने में पनडुब्बी की सबसे बड़ी भूमिका होती है। इसे समुद्र का दैत्य भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। खतरनाक हथियारों से लैस पनडुब्बी पानी के भीतर रहती है और खतरा होने पर तुरंत हमला कर देती है। मगर जानते हैं कि आखिर ये पनडुब्बी अंदर से कैसी दिखती होगी। इसके अंदर का नजारा कैसा होता है। अगर नहीं देखी है तो आज आप चौंकने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक यूट्यूबर ने पनडुब्बी के अंदर का नजारा दिखाया है। उसने दिखाया कि पनडुब्बी आखिर अंदर से कैसी दिखती है।

म्यूजियम में तब्दील हुई पनडुब्बी

इंस्टाग्राम पर Satyender Kumar ने अपने हैंडल से पनडुब्बी का वीडियो शेयर किया गया है। पनडुब्बी का नाम आईएनएस कुर्सुरा है, जिसे अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। करीब तीन सौ फीट लंबी इस पनडुब्बी में अंदर ऐसे-ऐसे नजारे दिखाई देते हैं जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें दिखाया गया कि पनडुब्बी के अंदर बाथरूम कैसा है। सोने की व्यवस्था किस प्रकार की जाती है। इसी तरह कमांड सेंटर कहां होता है। इसे चलाने के लिए पंखे कहां-कहां लगे होते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी पनडुब्बी से जुड़ा करीब 12 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इसमें आईएनएस कुर्सुरा को अंदर से दिखाया गया है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि पनडुब्बी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया है। वीडियो बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। ये नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article