VIDEO: मैदान में उतर चुके हैं पुराने खिलाड़ी! कार्यक्रम के दौरान चचा लोगों का अतरंगी डांस देख लोटपोट हुए लोग

कार्यक्रम के दौरान कुछ चचा लोगों का अतरंगी डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मजेदार डांस स्टेप्स देखकर लोग लोटपोट हुए और बोले- पुराने खिलाड़ी अभी मैदान में हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कभी कोई बच्चा अपनी मासूम हरकतों से लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई बुजुर्ग अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Video) लोगों सोशल मीडिया पर तबाही मचाए हुए है। जिसमें दो अधेड़ उम्र के अंकल लोग एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा डांस करते नजर आ रहे हैं कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दो अंकल लोग किसी कार्यक्रम में मस्ती के मूड में दिखाई देता है। जैसे ही डांस का माहौल बनता है, डांस के ये पुराने खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतर जाते हैं। इसके बाद जो देखने को मिलता है, वह लोगों के लिए हंसी का धमाका बन जाता है।

old men funny dance viral video

बुजुर्गों का अतरंगी डांस का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@writer_deepak_97)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चचा लोगों ने दिखाया अपना अलग अंदाज

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दोनों अंकल लोग डांस फ्लोर पर अपने-अपने तगड़े डांस मूव्स दिखा रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग 'डरना ना ओ मेरी रानी' बज रहा है। इस दौरान कोई अपने हाथ हवा में उठाकर डांस कर रहा है, तो कोई अपने अंदाज में कमर मटकाता दिखाई देता है। इन चचा लोगों के डांस स्टेप्स देखकर ऐसा लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और असली बात तो दिल में मौजूद गर्मी और जोश की है। उन दोनों के चेहरे की खुशी और मस्ती भरे अंदाज ने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी शायद इन अनोखे डांस स्टेप्स को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाया। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

End of Feed