मेट्रो की सीट का झंझट खत्म! बैग से अपना 'VIP सिंहासन' निकालकर बैठ गए बुजुर्ग, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग यात्री मेट्रो के अंदर सीट न मिलने पर खड़े रहने के बजाय अपने बैग से फोल्डिंग प्लास्टिक स्टूल निकालते हैं और वहीं आराम से बैठ जाते हैं।

Viral Video: मेट्रो में सफर करने वाले हर व्यक्ति का बस एक ही सपना होता है कि काश एक खाली सीट मिल जाए। खासकर पीक ऑवर्स के दौरान जब मेट्रो खचाखच भरी होती है, तो सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं लगता। लोग घंटों खड़े होकर सफर करते हैं या किसी के उठने का इंतजार करते हैं। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि समस्या चाहे जितनी बड़ी हो, भारतीयों के पास जुगाड़ (Jugaad Video) उससे भी बड़ा होता है।

End of Feed