वायरल न्यूज़

Video: कैंसर का तेज दर्द झेल रही मां ने बेटे के लिए आखिरी बार बनाया खाना.. और फिर हो गई मौत, देखकर रो देंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2022, 12:10 PM IST

Emotional Video: कैंसर से जुड़ी कई सारी मार्मिक कहानियां हैं लेकिन इस कहानी से ज्यादा मार्मिक शायद ही कोई कहानी होगी। एक कैंसर पीड़ित मां अपना दर्द छिपाकर अपने बेटे के लिए खाना बनाती है। इतने दर्द में होने के बाद भी किसी को कुछ नहीं बताती है और अंत में मां की मौत हो जाती है।

Image

मां (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इससे ज्यादा मार्मिक वीडियो
  • कैंसर के दर्द में भी बेटे के लिए खाना बनाती है मां
  • बेटे ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Emotional Video: 'मां' शब्द ही काफी है। मां इस दुनिया की सबसे ताकतवर महिला है। किसी भी परेशानी में होने के बाद भी मां अपने बच्चे के लिए हर कुछ करने को तैयार रहती है। कितने भी दर्द में रहती है मां लेकिन बच्चे के कहे बिना ही मां उसके लिए सब कुछ करती रहती है। चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया रो पड़ी है। चीन में एक मां कैंसर का तेज दर्द झेल रही थी, लेकिन उसने अपने बेटे के लिए आखिरी बार खाना बनाया। इसके बाद मां की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

मां ने आखिरी बार बनाया बेटे के लिए खाना

बता दें कि कैंसर से लड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। कैंसर में हर पल मौत का साया मंडराता रहता है। कैंसर से जुड़ी कई सारी मार्मिक कहानियां हैं लेकिन इस कहानी से ज्यादा मार्मिक शायद ही कोई कहानी होगी। चीन से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कैंसर पीड़ित मां अपना दर्द छिपाकर अपने बेटे के लिए खाना बनाती है। मां इतने दर्द में होने के बाद भी किसी को कुछ नहीं बताती है और चुपचाप अपने बेटे के लिए खाना बनाती है। बेटे ने अपनी मां का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

यह खबर इन दिनों चीन में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली खबर बन गई है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, वीडियो को पिछले हफ्ते उत्तर पूर्व चीन के डालियान के रहने वाले डेंग नाम के 20 वर्षीय युवक ने शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि युवक की मां के सिर पर बाल नहीं हैं। मां पजामा पहनकर रसोई में खाना बनाती नजर आ रही है। वहीं बैकग्राउंड में चीनी लोक संगीत बज रहा है। डेंग ने अपनी मां की मौत से कुछ समय पहले यह वीडियो बनाया था। देखें वीडियो-

खाना बनाने के बाद लगातार हांफ रही थी मां

कैंसर के बारे में डेंग की मांं को फरवरी में पता चला था। हालांकि, उन्होंने परिवार से इस बात का जिक्र इसलिए नहींं किया था कि उनको डर था कि परिवार वाले चिंता करेंगे। सिर्फ उनके बेटे को इसके बारे में पता था। डेंग ने बताया कि तीसरे कीमोथेरेपी सेशन के कुछ दिनों बाद उसकी मां ने एक दिन अचानक पूछा कि वह क्या खाना चाहता है। इसके बाद मां ने उन्हें अपने साथ बाजार ले जाने को कहा। बाजार में उन लोगों ने केल्प, आलू और मीट खरीदा। इसके बाद मां वापस लौटकर खाना बनाने लगी। डेंग ने बताया कि जब मां किचन में खाना बना रही थी तो वह लिविंग एरिया में बैठे थे। मां पहले से ही बहुत कमजोर लग रही थी। वह सांस लेने के लिए हांफ रही थी। डेंग के लिए खाना बनाने के बाद मां ने काफी देर तक आराम किया था। यह सब देखकर डेंग की आंखों में आंसू थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article