मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी मुसीबत से टकरा सकती है। चाहें वह मौत ही क्यों ना हो। शायद इसिलिए मां को दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा कहा गया है। हाल में इस बात को बिल्कुल सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती ट्रेन के नीचे जब दो बच्चे फंस गए तो उनकी मां अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खुद रेलवे ट्रैक के नीचे आ जाती है और अपने बच्चों को सीने से लगाकर उनकी रक्षा करती है। महिला की इस बहादुरी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मां ने बचाई अपने बच्चों की जान (X/@NewsAlgebraIND)
अपनी जान पर खेलकर मां ने बचाई 5 जिंदगियां
हमने इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @NewsAlgebraIND नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 62 हजार 500 लोगों ने देखा और 757 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह वीडियो बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का है। जहां एक मां ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दो बच्चों और साथ मौजूद दो महिलाओं की जान बचा ली। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उस मां की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
खतरे के बीच मां ने दिखाया साहस
यह घटना उस समय हुई जब तीन महिलाएं और दो छोटे बच्चे रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि उनके पास भागने का समय नहीं था। ऐसे मुश्किल समय में उस मां ने घबराने की बजाय हिम्मत दिखाई। उसने तुरंत अपने दोनों बच्चों को अपनी छाती से कसकर लगा लिया और बाकी दो महिलाओं को भी अपने साथ प्लेटफॉर्म के किनारे दीवार से चिपकाकर बैठा दिया। सभी लोग जमीन से सटकर लेट गए ताकि ट्रेन उनके ऊपर से निकल जाए। ट्रेन तेजी से उनके ऊपर से गुजर गई और सभी लोगों की जान बच गई।
लोगों ने किया मां की बहादुरी को सलाम
वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा यह नजारा बेहद ही डरावना लग रहा था, वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां अपने शरीर से बच्चों को पूरी तरह ढक लिया, ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। इस दौरान मां को चोटें आईं, लेकिन उसने अपने बच्चों और बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया। ट्रेन गुजरने के बाद आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग भावुक हो गए। हर कोई उस मां की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ कर रहा है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, "मां सच में अपने बच्चों के लिए ढाल बन जाती है, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों।" दूसरे ने लिखा, "मुश्किल समय में घबराने के बजाय अगर समझदारी और हिम्मत से काम लिया जाए, तो बड़ी से बड़ी परेशानी से भी बचा जा सकता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
