अजब: डॉक्टरों का चमत्कार! पहले महिला के हाथ पर उगाई नाक फिर चेहरे पर कर दिया ट्रांसप्लांट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 12, 2022, 02:15 PM IST

Nose On Hand Miracle: एक महिला की नाक नेजल कैविटी कैंसर के चलते काट दी गई थी। इसके बाद वह बिना नाक के ही अपनी जिंदगी जी रही थी। फिर डॉक्टरों ने तय किया कि महिला के चेहरे पर नए नाक का ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉक्टरों ने किया गजब का चमत्कार
  • फ्रांस से सामने आई हैरान करने वाली घटना
  • हाथ पर नाक उगाकर चेहरे पर लगाया

Nose On Hand Miracle: कई बार डॉक्टर्स ऐसे-ऐसे कमाल कर देते हैं, जिस पर लोगों को यकीन ही नहीं होता है। एक तरह से इसे चमत्कार भी कह सकते हैं। ऐसी ही एक घटना फ्रांस से सामने आई है। यहां के डॉक्टरों ने बहुत बड़ा चमत्कार किया है। डॉक्टरों ने एक महिला की बांह पर नाक उगाकर उसके चेहरे पर लगा दी। इस सर्जरी के बारे में जिसने भी जाना, उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, महिला की नाक को कैंसर के चलते काफी समय पहले काट दिया गया था।

nose

नाक का ट्रांसप्लांट (फोटो क्रेडिट- CHU de Toulouse)

डॉक्टरों ने किया नाक का सफल ट्रांसप्लांट

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, फ्रांस में एक महिला की नाक नेजल कैविटी कैंसर के चलते काट दी गई थी। इस महिला की नाक का ऑपरेशन साल 2013 में हुआ था। नाक काटकर निकालने के बाद महिला की जान बच पाई थी। इससे उसके शरीर में कैंसर नहीं फैला था। इसके बाद से वह महिला बिना नाक के ही अपनी जिंदगी जी रही थी। फिर डॉक्टरों ने तय किया कि महिला के चेहरे पर नाक का ट्रांसप्लांट किया जाएगा। सबसे वहले डॉक्टरों ने 3डी प्रिटिंग की मदद ली।

End of Feed