उम्र सिर्फ 10 साल, हुनर ऐसा कि बड़े-बड़े डिजाइनर भी रह जाएं हैरान, लिटिल मास्टर ने अब Guinness Book में बनाई जगह

10 साल के इस नन्हे फैशन डिजाइनर ने सबसे कम उम्र में टेक्सटाइल लाइन लॉन्च कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

फैशन की दुनिया में नाम बनाने के लिए आमतौर पर लोगों को कई साल मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अमेरिका के मैक्स अलेक्जेंडर ने बेहद छोटी उम्र में ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सिर्फ 10 साल की उम्र में मैक्स ने एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया है। वह कपड़ा या टेक्सटाइल लाइन जारी करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

max alexander youngest textile line created Guinness world record

अमेरिका के 10 वर्षीय फैशन डिजाइनर मैक्स अलेक्जेंडर (Image Credit - Guinness World Record)

4 साल की उम्र में देखा सपना, 10 की उम्र में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के मुताबिक, मैक्स की उम्र जब सिर्फ 4 साल थी, तभी उन्होंने अपने माता-पिता से कह दिया था कि वह बड़े होकर ड्रेसमेकर बनना चाहते हैं। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह सपना इतनी तेजी से पूरा होगा लेकिन मैक्स ने कम उम्र में ही फैशन डिजाइनिंग को अपना जुनून बना लिया। 14 सितंबर को न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर गारमेंट डिस्ट्रिक्ट में मैक्स ने अपनी नई टेक्सटाइल लाइन पेश की। इस खास मौके पर फैशन से जुड़े कई लोग मौजूद थे। रंग-बिरंगे कपड़ों और बड़े-बड़े टेक्सटाइल रैक के बीच मैक्स ने अपने डिजाइन लोगों को दिखाए।

End of Feed