कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने जीवन में बिना किसी बात के मुसीबत को न्यौता दे बैठते हैं और वे अक्सर किसी ना किसी परेशानी में फंस जाते हैं। हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो (Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रेन में सफर कर रहे युवक ने बैठे-बिठाए मुसीबत अपने सिर ले ली।
ट्रेन में सीट पर बैठा यात्री (X/@iiamirfanali)
ये भी पढ़ें:
बंदे ने सीट के बीच फंसा लिया अपना पांव
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि युवक ट्रेन के जनरल कोच में अपर बर्थ पर बैठा हुआ था। कोच में अपर बर्थ का सीट स्टील की मोटी-मोटी रॉड से बनी हुई थी। जिनके बीच थोड़ी सी स्पेस रखी गई थी। अब हुआ ये कि भाई साहब ने ट्रेन में यात्रा के दौरान अपना पैर उस सीट में लगे स्टील रॉड के बीच में फंसा ली। जिसके बाद युवक अपना पैर बाहर निकालने के लिए परेशान हो गया। जब उससे कुछ नहीं हुआ तो वहां मौजूद अन्य यात्री उसका फंसा हुआ पैर सीट से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
लोग करते रहे पैर बाहर निकालने की कोशिश
कई जुगत लगाने के बाद लोगों ने उस युवक के पैर पर तेल लगया ताकि उसका पैर आसानी से निकल जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह बेचारा अपना फंसा हुआ पैर लेकर सीट पर ही बैठा रहा। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो (Video) पर कई लोगों के कमेंट्स बी सामने आए हैं। जहां लोगों ने पूछा कि आखिर इस युवक का पैर इसमें फंसा कैसे? एक यूजर ने थोड़ा मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "इन भाई साहब का कारनामा देख कर तो रेलवे भी इन्हें सम्मानित करेगा।" दूसरे ने लिखा, "स्टेशन आने से पहले निकाल लो वरना ये इसमें ही बैठा रह जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
