Viral Video: कहते हैं कि कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करने वाले लोगों की जिंदगी में डेडलाइन से बड़ा कोई तूफान नहीं होता। जब टारगेट और काम का प्रेशर सिर पर हो, तो न मौसम आड़े आता है और न ही प्राकृतिक आपदा। इसका एक ताजा और बेहद अनूठा नजारा साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर देखने को मिला। हालिया मूसलाधार बारिश के बाद जहां पूरा गुरुग्राम (Gurugram) जलमग्न हो गया और गाड़ियां सड़कों पर तैरती नजर आईं, तो वहीं एक शख्स ने इस आपदा को ही अपना नया ऑफिस स्पेस बना लिया। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक अपनी सफेद कार की छत पर आलथी-पालथी मारकर बैठा हुआ है और पूरी तल्लीनता से लैपटॉप पर काम कर रहा है।
कार की छत पर काम (तस्वीर साभार- @mr.sindwani)
ये भी पढ़ें - मम्मी और दीदा बहुत खुश हैं... डिलीवरी बॉय ने अपनी मेहनत की कमाई से मां को दिया अनोखा सरप्राइज, देखें Viral Video
पानी के बीच दिखा अनोखा नजारा
वीडियो देखकर आप हैरान भी हो रहे होंगे और हंसी भी आ रही होगी। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mr.sindwani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियोको अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है बॉस ने साफ कह दिया था-कार डूबे या तुम, लॉग-इन टाइम पर होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम दिया था, भाई ने वर्क फ्रॉम रूफटॉप कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
