रेलवे की बेडशीट से शख्स ने सिलवा लिया कुर्ता, Video देख लोग बोले- अब समझ आया कि ट्रेन से चादरें जा कहां रही हैं

रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहनकर बाजार में घूमते एक शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हाल में ही एक खबर आपने भी सुनी और पढ़ी होगी कि रेलवे की एसी ट्रेनों से 1 करोड़ से भी अधिक रुपए के बेडरोल आइटम (चादरें, तौलिए, कंबल और तकिए) गायब हुए हैं। अब सवाल ये था कि आखिर गायब हुए ये आइटम्स कहां गए? कई बार तो हम यात्रा के दौरान ही देखते हैं कि यात्री इन चीजों को यात्रा के बाद अपने बैग में रखकर ले जाते हैं। अब इसी सवाल का जवाब देता हुआ एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Video Of a wearing kurta made from railway bedsheet

रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहनकर घूमते दिखा शख्स (Instagram/@ranjeet_official24)

यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @ranjeet_official24 से लिया है। वीडियो के कैप्शन में यह बताया गया है कि रेलवे के कंबल से लेकर पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, सरकारी संपत्ति की चोरी एक महंगी समस्या बन चुकी है।

End of Feed