Video: सब्जी वाले ने अपनी आवाज से मार्केट में मचाया कोहराम, लोग बोले- इसकी हंसी के आगे रावण भी फेल

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई ठेले वाला अपना सामान बेचने के लिए संगीत का सहारा लेता नजर आया हो। कई सब्जीवाले गाना गाकर सब्जी बेचते नजर आते हैं। दूसरी तरफ यह सब्जीवाला अपनी खतरनाक हंसी से लोगों को डराता नजर आ रहा है।

Viral Video: आपने रामायण सीरियल में राक्षसराज रावण की हंसी तो जरूर सुनी होगी। रावण की हंसी सुनते ही कई लोग डर जाते थे। इन दिनों एक सब्जीवाला अपनी हंसी से लोगों को डराता नजर आ रहा है। इस सब्जीवाले की हंसी सुनकर कई लोगों को रामायण का रावण याद आ गया है। सोशल मीडिया पर सब्जी वाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि सब्जी बेचने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

Sabji Video

सब्जी वाले का वीडियो वायरल (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

End of Feed