VIDEO: इसे कहते हैं तूफानी जुगाड़, बस के पीछे कचरा-गाड़ी बांधकर बंदे ने तय किया सफर, लोग बोले- 'ये है स्मार्ट वर्क'

Viral Video: सड़क पर चलती बस के पीछे एक शख्स का ऐसा कारनामा कैमरे में कैद हुआ, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। शख्स ने ठेला को खींचने की मेहनत बचाने के लिए चलती हुई बस के पिछले हिस्से को कसकर पकड़ लिया। बस आगे बढ़ती रही और उसकी ठेला गाड़ी अपने आप खिंचती चली गई।

Viral Video: इंसानी दिमाग भी कमाल की चीज है। जब बात मेहनत बचाने या कोई आसान रास्ता ढूंढने की आती है, तो लोग अक्सर ऐसे-ऐसे जुगाड़ (Jugaad Video) निकाल लेते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। वहीं, कुछ जुगाड़ हमें हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एक तरफ अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो, वहीं दूसरी तरफ शख्स की हिम्मत और दिमाग की दाद देंगे।

End of Feed