लाठी ना मिली तो सांप से ही करने लगा पिटाई, वायरल हुआ अगब-गजब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 24, 2025, 11:18 AM IST

Snake Fight Video: कभी सोचा है कोई शख्स सांप को लाठी की तरह इस्तेमाल करे और दूसरे पर हमला कर दे। यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हैरान कर देगा।

Snake Fight Video: सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में अजब-गजब है। यहां हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही ऐसे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो स्ट्रीट फाइट से जुड़ा है। इसमें दो लोगों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बहस बाद में मारपीट तक पहुंच गई और फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगते हैं।

सांप को बना लिया लाठी

फ्रेम में अब जो कुछ नजर आएगा देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होगा। दरअसल मारपीट में एक शख्स दूसरे पर भारी पड़ता है। उसका गुस्सा फिर शांत होने का नाम नहीं लेता। शख्स हमला करने के लिए वो लाठी की तलाश करता है। मगर लाठी की जगह उसे जमीन पर सांप रेंगता हुआ नजर आ गया। होश उड़ जाएंगे शख्स ने जहरीले नाग को उठाया और उसी शख्स को पीटने लगा।

End of Feed