वायरल न्यूज़

Jugaad Video: कभी देखी नहीं होगी ऐसी कार, शख्स ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, देखते ही दंग रह जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 7, 2023, 04:02 PM IST

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। दरअसल, एक शख्स ने अपने कार ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

Image

शख्स ने कार में लगाया देसी जुगाड़ (Image Credit : monstervideo_nk/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कार में लगाया गजब का देसी जुगाड़
  • पीछे वाली कार टकराने के बाद हो गई बैक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। ये वीडियो देसी जुगाड़ की है, जिसे देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा। अरे भाई रुको जरा... हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगेगा। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे यूजर्स द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। ये वीडियो एक कार ड्राइवर का है, जिसने अपने कार में देसी जुगाड़ का फॉर्मूला लगाया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कार को दिखाया गया है, जिसके पीछे हिस्से पर बड़ी सी स्प्रिंग लगाई गई है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि पीछे से एक कार आती है और उससे टकराने के बाद खुद ही वापस पीछे चली जाती है और कार को कुछ होता भी है और नुकसान से भी बच जाता है। ऐसे में देसी जुगाड़ का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

शख्स ने कार में लगाया देसी जुगाड़

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते है असली देसी जुगाड़। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी कार तो मुझे भी चाहिए भाई, कहां मिलोगी। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'monstervideo_nk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article