Viral Video: बारिश में गाड़ी चलाने के लिए शख्स का अतरंगी जुगाड़, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- 'इसे तो 21 तोपों की सलामी दो'

Viral Video: बारिश के पानी से बचने के लिए मुंबई में एक शख्स ने बाइक में अतरंगी जुगाड़ भिड़ाया है। इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं और जमकर इस पर मजे भी ले रहे हैं।

Viral Video: भारत में मानसून का जलवा जारी है। आलम ये है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज और ज्यादा बारिश के कारण कई जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। साथ ही जन जीवन भी कई जगहों पर पूरी तरह प्रभावित है। सोशल मीडिया पर भी बारिश और बाढ़ को लेकर एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं,कुछ लोग इस बारिश में भी अतंरगी जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर सड़कों पर चल रहे हैं। एक ऐसा ही अनोखा जुगाड़ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स स्कूटी में छोटा पाइप लगाकर सड़क पर उतरा है।

End of Feed