क्या है ऐसे लोगों का इलाज? पालथी मारकर स्कूटर चलाते नजर आया शख्स, Viral Video देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। वीडियो में शख्स पालथी मारकर स्कूटी चलाते नजर आ रहा है।

गाड़ी चलाते वक्त लोग सड़क पर खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते। चाहे इससे उनकी जान खतरे में ही क्यों ना पड़ जाए फिर भी वे जान हथेली पर रखकर अपनी कलाबाजी दिखाते रहेंगे। हाल में एक ऐसे ही स्टंटबाज युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी स्कूटी पर बैठकर पैंतरेबाजी दिखा रहा है।

Video Of Man spotted riding a scooter while sitting cross legged

पालथी मारकर स्कूटर चलाता शख्स (X/@khurpenchh)

स्कूटी से स्टंट दिखा रहे युवक का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि युवक अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा हुआ है। उसने स्कूटी के हैंडल से अपने दोनों हाथ हटा लिए हैं और उसकी स्कूटी सड़क पर तेज रफ्तार में फर्राटे भर रही है। इस दौरान युवक ने ना तो हेलमेट लगाया है और ना ही वह किसी भी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहा है। यहां तक कि वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालकर चल रहा है।

End of Feed