वायरल न्यूज़

बेटे को मिल गया पिता का 10वीं का रिजल्ट, बोला- खुद सभी विषयों में थे फेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 22, 2024, 12:20 PM IST

Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि घर की सफाई के दौरान बेटे को पिता की दसवीं की मार्कशीट मिल गई। इसके बाद फिर उसने जो कुछ कहा खूब हंसने वाले हैं।

Image

बेटे ने शेयर कर दी पिता की दसवीं की मार्कशीट। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे को मिली पिता की मार्कशीट
  • खुद ही पास नहीं हो पाए पिताजी
  • आते ही छा गया ये मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जिसने गुस्से में अपने पिता की मार्कशीट वायरल कर दी। इसमें बेटा बताता है कि खुद उसके पिता पास होने के लिए कहते रहते थे, मगर खुद सभी विषयों में फेल हो गए थे। पिता की मार्कशीट शेयर करते हुए बेटे का ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि घर की सफाई के दौरान बेटे को सालों पुराना पिता का दसवीं का रिजल्ट मिल गया। पिता का रिजल्ट मिला तो बेटे की खुशी का ठिकाना ना रहा है। मानो उसके पिता क्लास में टॉपर रह होंगे। मगर जैसे ही मार्कशीट में नंबर देखे बेटे के होश उड़ गए।

बेटे को मिल गई पिता की मार्कशीट

हैरान हो जाएंगे कि पिता का रिजल्ट देखकर बेटे ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। इसमें बेटा कहता हुआ नजर आता है कि पिताजी पढ़ाई को लेकर खूब चिल्लाते थे। उसे पास होने के लिए कहते हैं, मगर खुद दसवीं की परीक्षा में फेल हो गए। किसी भी विषय में पास नहीं हो पाए। इसके बाद बेटा खुद कैमरा जूम कर पिता का रिजल्ट दिखाता है। इसमें उसके पिता करीब हर विषय में फेल नजर आते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

देखिए वीडियो

परीक्षा में फेल हुए पिता की मार्कशीट वायरल करने वाले बेटे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि पिता के फेल होने वाले नंबर आज के समय में पास होने वाले नंबर से ज्यादा हैं। ऐसे ही एक यूजर लिखा कि ऐसा मत करो भाई। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर Desi Bhayo नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article