वायरल न्यूज़

बंदे ने मुंह से ही बजा दिया डीजे, लोग बोले- इसलिए भाग गए अंग्रेज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 16, 2024, 09:25 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स मुंह से ऐसी-ऐसी आवाज निकालता है कि देखकर नेटिजन्स भी खूब हंसते हैं। वीडियो बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Image

वायरल हुआ शख्स से जुड़ा मजेदार वीडियो। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स से जुड़ा मजेदार वीडियो
  • निकालता है कि डीजे की आवाज
  • आते ही छा गया वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक शख्स का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें शख्स ऐसा कुछ करता है कि खूब हंसी आती है। वो मुंह से डीजे बजाकर दिखाता है। वो तरह-तरह की आवाज निकालता है। रेडियो जॉकी की आवाज तक निकालता है। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में लाइक बटोर चुका है। बड़ी तादाद में नेटिजन्स इसपर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि एक शख्स माइक आईडी लेकर उसके पास पहुंच गया। शख्स उसके टैलेंट से जुड़ा सवाल पूछा जाता है। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ दिखाई बार-बार देखेंगे।

शख्स ने दिखाया अपना टैलेंट

शख्स से पूछा जाता है कि क्या वो मुंह से डीजे बजाता है। जवाब हां मिलता है और वो तुरंत डीजे बजाने लगता है। मजेदार कि बंदा सचमुच डीजे जैसी आवाज निकालता है। वो तरह-तरह का म्यूजिक सुनाता है। वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। इसमें वो विज्ञापनों की नकल करके दिखाता है। पेटीएम, रेडियो जॉकी जैसे विज्ञापनों की आवाज निकालता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शख्स का मजेदार वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि सब इन्हीं हरकतों को देख कर अंग्रेजो ने भारत छोड़ा है। एक कमेंट में लिखा गया, 'कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे इंडिया में।' मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Funntopa नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article