Snake Viral Video: सांप एक ऐसा जानवर है, जिसके नाम से ही कंपकंपी छूट जाती है। ऐसे में अगर कोई सांप सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि आपकी हवा टाइट हो जाएगी। लेकिन जरा सोचिए कि कोई एक-दो नहीं बल्कि 20-25 सांपों को एक साथ रस्सी की तरह अपनी हाथों में पकड़ा हो, जैसे उसे सांप से बिल्कुल भी डर ही नहीं हो। ऐसा नजारा सोचने से भी रूह कांप उठती है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है।
रस्सी की तरह सांपों को पकड़ा (Instagram)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांपों के साथ अठखेलियां करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसके हाथों में 20-25 सांप हैं, जैसे कि उसने सांप नहीं रस्सी पकड़ रखी है। सांप भी उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। काफी देर तक सांप उसके हाथों में ही रहते हैं और फिर कुछ देर बाद शख्स सभी को अपने हाथों से छोड़ देता है। इसके बाद सभी सांप जंगल की ओर भाग जाते हैं।
रस्सी की तरह सांपों को पकड़ा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई को सांपों से डर नहीं लगता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना डेयर सिर्फ किसी आदमी में ही हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'earth.reel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
