Coffee Worth 29 Thousand Rupees: दुनिया के हर मिडिल क्लास घर के इंसान का सपना होता है कि वह महंगे से महंगे होटल व रेस्तरां में जाए तो अपना एक दिन खुलकर एंजॉय करे। लेकिन कई बार लग्जीरियस के चक्कर में काफी पैसे उड़ जाते हैं और समझ भी नहीं आता। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि इसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कॉफी का बिल आया 29 हजार रुपए (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स लंदन के एक रेस्तरां Shot London में जाता है और एक कॉफी ऑर्डर करता है। लेकिन वह ध्यान नहीं देता है कि उसका दाम कितना लिखा है। ऐसे में कॉफी पीते समय उसके चेहरे से ऐसा लगता है कि कॉफी वाकई जबरदस्त है। ऐसे में जब वेटर बिल लेकर आता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। बता दें, उसे एक कप कॉफी के लिए करीब 270 यूरो देने पड़ते हैं, जो भारतीय रुपयों में करीब 29 हजार रुपए के बराबर है।
कॉफी का बिल आया 29 हजार रुपए
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतने में आराम एक महीना निकाला जा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रईसी इंसान को एक दिन ले डूबेगी। बता दें, इस वीडियो को 'touchdalight' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 20 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
