रील बनाने के लिए लोग हर एक हद से गुजर जा रहे हैं। अब आप इस नौजवान युवक को ही देख लें, जिसने रील बनाने के लिए कितना खतरनाक कदम उठा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रील बनाने के लिए चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है। इस दौरान आगे चलकर उसके साथ वही होता है जिसका हम सबको डर था। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी।
बाइक से फिसलकर गिर युवक (X/@mdtanveer87)
बाइक से फिसलकर नीचे गिरा युवक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक बाइक पर लेटकर अपनी दोनों टांगे उठाए हुए है और बाइक को पूरी रफ्तार से सड़क पर दौड़ा रहा है। आगे चलकर युवक का बैलेंस बिगड़ता है और वह चलती बाइक से फिसलकर धड़ाम से नीचे गिर पड़ता है। जब तक बाइक ठीक से चल रही थी तब तक युवक आसमान में उड़ रहा था लेकिन जैसे ही वह नीचे गिरता है, उसे दिन में ही तारे नजर आ जाते हैं। बाइक चलते हुए कुछ दूर आगे निकल जाती है लेकिन युवक वहीं पर नीचे पड़ा रहता है। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।
वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने खूब लिए चटकारे
इस स्टंटबाजी वाले वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mdtanveer87 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर लड़के की खिल्ली भी उड़ाई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब तबीयत ठीक हो गई होगी इस बंदे की।" दूसरे ने लिखा, "रील तो शानदार बन गई भाई, पर अब थोड़ा समय निकालकर चप्पल और दवा भी ले ही लेना। जान है तो जहान है।" तीसरे ने लिखा, "आज के बाद इसे अपनी जिंदगी से प्यार हो जाएगा।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
