वायरल न्यूज़

बॉडी बनाने के चक्कर में मौत से खेल गया शख्स, अब हुआ कुछ ऐसा, पीट रहा माथा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 22, 2023, 04:19 PM IST

मॉस्को के रहने वाले किरिल टेरेशिन ने अपने मशल्स के ग्रोथ के लिए अपने बाइसेप्स में तेल इंजेक्ट करवा लिया। ऐसे में शख्स के मशल्स की ग्रोथ इतनी ज्यादा हो गई है कि ये काफी अजीब लग रहा है। ऐसे में यूजर्स भी उस पर काफी रियक्शन दे रहे हैं।

Image

मशल्स के ग्रोथ के लिए शख्स ने लगाया ऑयल इंजेक्शन (Image Credit - ruki_bazuki_official/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बाइसेप्स में लगवाया तेल का इंजेक्शन
  • मशल्स की ग्रोथ हद से ज्यादा बढ़ी
  • मॉस्को का रहने वाला है ये शख्स

Oil Injected In Muscles: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना बना बनाया शरीर खराब कर लेते हैं और फिर बाद में उन्हें इस बात का पछतावा होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो इंडोनेशिया के बाली का है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपने शरीर के साथ ऐसा खिलवाड़ कर लिया है, जिसके बारे में उसने तो क्या किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ऐसे में अब उस शख्स के बॉडी की हालत देखने के बाद अच्छे-अच्छे सोच में पड़ जाए। हालांकि, शख्स को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने शरीर से संतुष्ट नहीं है।

दरअसल, मॉस्को के रहने वाले किरिल टेरेशिन वर्तमान समय में इंडोनेशिया के बाली में रहते हैं। उनका कहना है कि पहले जब वे जिम जाते थे तो उन्हें लोग चूसा हुआ आम कहते थे। इसके अलावा भी उनके गलत व्यवहार किया जाता था। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि वे अपने बाइसेप्स में कुछ तरल पदार्थ इंजेक्ट करवाएंगे। फिर उन्होंने अपने बाइसेप्स में तेल इंजेक्ट करवाया, जिसके बाद से अब लोग उन्हें 'रूसी पोपेय' के नाम से जानने लगे हैं।

मशल्स के ग्रोथ के लिए शख्स ने लगाया ऑयल इंजेक्शन

इसके बाद किरिल ने जिम करना शुरू किया और साथ ही वे खाने पर ध्यान देने लगे। वे एक दिन में 6 बार खाना खाते हैं, जिसका खर्च करीब 150 डॉलर आता है, जो करीब 12000 रुपये के लगभग बराबर है। दरअसल, उन्होंने हल्क बनने का सपना देखा था, लेकिन तेल इंजेक्ट करवाने के बाद भी वे अपने शरीर और रंग-रूप से संतुष्ट नहीं हैं। वे अब इन चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि, इससे किरिल दुनिया में काफी फेमस जरूर हो गए और सोशल मीडिया ने उन्हें नाम कमाने का एक रास्ता भी दिया।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article