VIDEO: खतरों के खिलाड़ी बनना पड़ गया भारी, दोस्तों के सामने स्टंटबाजी दिखा रहे थे चाचा, अगले ही पल बन गया पोपट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति नाले के ऊपर रखे पतले लोहे के पट्टे पर साइकिल चलाकर पार करने की कोशिश करता है। आसपास खड़े लोग उसे देख रहे होते हैं, लेकिन जैसे ही वह आधी दूरी तय करता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधे साइकिल समेत नाले के किनारे जा गिरता है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए-नए और मजेदार वीडियो (Funny Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि उन्हें देखकर आंखें फटी रह जाती हैं, वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 'देसी हेवी ड्राइवर' ने गंदे नाले के ऊपर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन अंजाम बेहद हास्यास्पद रहा।

End of Feed