Viral Video: धरती की ग्रैविटी को भी दे दी मात, खड़ी दीवार पर दनादन पुशअप्स मारते दिखा शख्स

खड़ी दीवार पर दनादन पुशअप्स करते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अनोखा स्टंट देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कुछ सेकंड के लिए हमारी आंखों को भी यकीन नहीं होता। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ऐसी जगह पुशअप्स करता नजर आ रहा है, जहां ऐसा करना आम इंसान के लिए लगभग नामुमकिन है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @ironakhadawillrise नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

man doing push ups on vertical wall viral video

दीवार पर पुशअप्स करते हुए युवक (Instagram/@ironakhadawillrise)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

खड़ी दीवार पर पुशअप्स लगाने का अनोखा कारनाम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स जमीन पर नहीं, बल्कि एक खड़ी दीवार के सहारे पुशअप्स करता दिखाई देता है। यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह एक-दो नहीं, बल्कि लगातार कई पुशअप्स बहुत ही आसानी से करता नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स दीवार पर बने सुराखों में अपने हाथ और पैर जमाए हुए हैं और खुद के शरीर का संतुलन बनाए वह लगातार कई बार पुशअप्स करते हुए दिख रहा है।

End of Feed