वायरल न्यूज़

गोली की रफ्तार से 1 मिनट में फोड़ डाले 254 अखरोट, बन गया वर्ल्ड रिकार्ड, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 08:46 PM IST

Guinness World Record Video: पाकिस्तान के एक शख्स ने ऐसा कारनाम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। राशिद नाम के शख्स ने महज एक मिनट में माथे से 254 अखरोट फोड़ दिए। आलम ये है कि राशिद का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

Image

अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के राशिद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • सिर से फोड़े 254 अखरोट
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Guinness World Record: दुनिया के कोने-कोने में आपको एक से एक मजेदार टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही टैलेंट से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने गोली की रफ्तार से एक मिनट में 254 अखरोट फोड़ डाले। इतना ही नहीं इस कमाल से शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अब इस शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स का नाम मोहम्मद राशिद है, जो मूलरूप से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इनका मुकाबला भारत के एस. नवीन कुमार से था। लेकिन, मोहम्मद राशिद बाजी मार गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्विटर पर इसका वीडियो (Trending Video) शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं शख्स के हाथ बंधे हैं। वहीं, सामने टेबल अखरोट रखे हैं। शख्स काफी तेजी से उन अखोरट को माथे से तोड़ रहा है। जिस तरह रफ्तार में शख्स अखरोट को तोड़ रहा था, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। कईयों को इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

सिर या हथौड़ा...

इस प्रतियोगिता में नवीन ने एक मिनट में 239 अखरोट तोड़े। लेकिन, राशिद उनसे काफी तेज निकले और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अखरोट तोड़ने के दौरान दोनों के सिर में चोटें भी आई और खून भी बहने लगा था। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कई लोग जहां दोनों की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article