Positive News: सपना हर कोई देखता है। कुछ लोगों का सपना आसानी से सच हो जाता है। जबकि, कुछ लोग इसके लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। असम के रहने वाले एक शख्स ने भी बाइक खरीदने का सपना था। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की और एक पाई-पाई जोड़कर जब बाइक खरीदने के लिए पहुंचा तो सब दंग रह गए। क्योंकि, वो बोरी में 50 हजार रुपए के सिक्के भरकर बाइक खरीदने पहुंचा था। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई लोग तो सच्चाई जानकर हैरान रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
शख्स का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए
जानकारी के मुताबिक, ये मामला है करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर का, जहां सुरंजन रॉय ने जब सपनों की बाइक खरीदने के लिए शोरूम पहुंचा, तो वहां के कर्मचारी भी दंग रह गए। बताया जाता है कि सुरंजन ने शोरूम के कर्मचारियों को सपनों की बाइक खरीदने की इच्छा जाहिर की। डाउनपेमेंट के लिए सुरंजन अपने साथ 50 हजार रुपए का सिक्का भी लेकर आया था। शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी बरनाली पॉल ने बताया कि हमने सुरंजन को अपाचे 160 4V बाइक दिखाई। बाइक देखने के बाद सुरंजन रॉय ने बताया कि उन्होंने सिक्कों के तौर पर 50 हजार रुपए बतौर डाउनपेमेंट साथ लाए हैं। वह बाइक को फाइनेंस में खरीदना चाहता है।
सिक्के देखकर दंग रह गए लोग
वहीं, पॉल ने बताया कि पहले तो हम सिक्कों से भरी बोरी देखकर हैरान रह गए। लेकिन बाद में अपने मालिक से बात की और बाइक को उस व्यक्ति को देने का फैसला किया। सुरंजन रॉय की मानें तो अपनी सपनों की बाइक खरीदने के लिए उसने पिछले कुछ सालों से सिक्के बचाए थे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हैं और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
